• Wed. Feb 18th, 2026

मथुरा. गांव रामपुर में मनरेगा कराए गए कार्यों की सोशल ऑडिट में मिली गड़बड़ी

ByVijay Singhal

Mar 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।रामपुर गांव में  मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-3023 में कराए गए समस्त विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर एक सप्ताह पूर्व सोशल ऑडिट की गई, जिसमें कई कमियां मिलीं हैं। इस रिपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है। विकास खंड मथुरा के गांव रामपुर में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष था, जिसकी शिकायत विनोद कुमार सीताराम, मोहन आदि द्वारा की गई। इस शिकायत पर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक सोशल ऑडिट टीम ने जांच की। आरोप है कि सोशल ऑडिट के दौरान कई रजिस्टर मौके से नदारद मिले हैं। उपायुक्त मनरेगा दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है। सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.