• Tue. Feb 10th, 2026

जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा नौ थीमों पर विकसित श्रेष्ठ पंचायतें होंगी पुरस्कृत

ByVijay Singhal

Nov 13, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा सरकार द्वारा तय नौ थीम पर श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें पुरस्कृत की जाएंगी। इसके लिए ग्राम पंचायतें पंचायत अवार्ड पोर्टल पर आवेदन कर रहीं हैं। चयनित ग्राम पंचायतों के आधार पर ही तीन-तीन क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायतें भी पुरस्कृत की जाएंगी। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के लिए ग्राम पंचायतों को जिला, राज्य व केन्द्र स्तरीय कमेटी के सत्यापन के बाद चयनित किया जाएगा। जिला, राज्य एवं केन्द्र स्तर पर पुरस्कृत पंचायतों को विकास कार्य के लिए विशेष धनराशि भी आवंटित की जाएगी। सभी ग्राम पंचायतों को नौ बिंदुओं पर अंक प्रदान किए जाएंगे। चयनित पंचायत को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक पाने होंगे। पिछले दो बार लगातार पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतें इसमें शामिल नहीं होंगी। सर्वाधिक अंक पाने वाली पंचायतें सम्मान के लिए चुनी जाएंगी। बेहतर काम करने वाली पंचायतों को पुरस्कार के रूप में विकास के लिए विशेष बजट आवंटित होगा। जिले की सभी पंचायतें ऑनलाइन आवेदन कर रहीं हैं। 99 प्रतिशत आवेदन हो चुके हैं। इन्हें जिला, राज्य एवं केन्द्र स्तर पर सम्मान मिलेगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.