• Mon. Feb 9th, 2026

जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रधान, सचिवो को ,क्लास रूम में फर्नीचर लगवाने के लिए किया प्रेरित

ByVijay Singhal

Nov 3, 2022
Spread the love

आधुनिक सुविधायुक्त ग्राम सचिवालय चुराहंसी का  विधायक राजेश चौधरी ने किया लोकार्पण

हजारों ग्रामीणों की उपस्थिति में विधायक ने जनता को किया समर्पित।

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा ग्राम पंचायत चुराहनसी में एक आधुनिक ग्राम सचिवालय का नव निर्माण कराया गया है इस
ग्राम सचिवालय में इंटरनेट , टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर, इन्वर्टर ,सोलर पैनल, फर्नीचर, सोफा, बेड आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह सचिवालय प्रथम दृष्टया किसी आधुनिक ऑफिस से कमतर नहीं है
सभागार कक्ष में लगी हुई टीवी से ग्राम वासियों को देश दुनिया की खबरों को जानने, सरकारी योजना की जानकारी लेने में मदद मिलेगी। सचिवालय का लोकार्पण करते हुए विधायक श्री राजेश चौधरी ने कहा कि ,एक अच्छी सोच ही सतत एवं समग्र विकास की आधारशिला बन सकती है ग्राम सचिवालय उसी का प्रतीक है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं विभागीय अधिकारियों ने ग्राम प्रधान बनवारी सिंह को सचिव अंशु रांची के द्वारा आधुनिक तरीके से किए गए सचिवालय के निर्माण की भूरी भूरी प्रशंसा की
ब्लाक प्रमुख सुमन चौधरी ने ग्राम वासियों से सचिवालय का प्रयोग कर समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने  कार्यक्रम में उपस्थित  विकासखंड राया के समस्त ग्राम प्रधान और सचिव से विद्यालय में कायाकल्प, स्मार्ट क्लास बनाने ,क्लास रूम में  फर्नीचर लगवाने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि अगले 3 माह तक विद्यालय कायाकल्प पंचायती राज की प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी श्री उमाकांत मुद्गल, एडीओ पंचायत नवेशकुमार, सचिव अंशु राठी ,ईश्वर अवतार, राकेश ,धर्मेंद्र ,सुकेश, नीरज, पूजा,ग्राम प्रधान बनवारी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.