हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कर-करेत्तर और 5 साल से लंबित कोर्ट केसों को शीघ्र निस्तारित करने और कार्यों को निर्धारित समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कर करेत्तर और राजस्व वसूली को लेकर अधिकारियों के प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर किया। इसके साथ ही कहा कि कोर्ट केस का निस्तारण कराने की दिशा में सुधार करने की आवश्यकता है। जिन अधिकारियों का कोर्ट केस निस्तारण में प्रदर्शन खराब होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने 5 सालों से अधिक समय से लंबित कोर्ट केसों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने पर जोर दिया और सभी विभागों को विकास कार्यों में निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
