• Fri. Feb 13th, 2026

भारत स्काउट गाइड और जिला स्काउट रैली का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ

ByVijay Singhal

Dec 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज  भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था मथुरा के द्वारा आर एस एस डिग्री कॉलेज बलदेव में 2 दिन चलने वाली 66 बी जनपद स्तरीय स्काउट  एंड गाइड रैली का शुभारंभ पुलकित खरे जिलाधिकारी मथुरा ने दीप प्रज्ज्वलित सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। जिस रैली में मथुरा के माध्यमिक विद्यालय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें जिले के  529छात्र-छात्राओं तथा 40 यूनिट लीडरो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पुलकित खरे जिला अधिकारी का मुख्य आयुक्त डा कमल कौशिक जी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।  विशिष्ट अतिथि भास्कर मिश्रा जिला विद्यालय निरीक्षक, अशोक टेटीवाल अध्यक्ष भारत स्काउट  गाइड उत्तर प्रदेश, कार्यक्रम की अध्यक्षता मेजर राम बाबू पाठक ने की  । जिला अधिकारी पुलकित खरे ने कहा स्काउट की भावना से हम सभी को कार्य करना चाहिए इसमें हर विद्यालय में स्काउट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिससे सभी छात्राओं को स्काउट गाइड के बारे में जानकारी मिले और उसमें प्रेम देश के प्रति प्रेम की भावना जागृत हो। कमल कौशिक जी ने बताया कि यह कार्यक्रम कल भी चलेगा और मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री, विधायक रहेंगे। विद्यालयों द्वारा स्काउट पर बहुत अच्छे-अच्छे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति गीत अपनी परेड के साथ बच्चों ने जज्बा दिखाया। , यतींद्र सिकरवार  आयोजक,  निखिल अग्रवाल जिला आयुक्त स्काउट, डॉक्टर शालिनी अग्रवाल जिला आयुक्त गाइड, जुगेंद्र सिंह जिला सचिव , मनोज शर्मा, जिला संगठन आयुक्त, डॉक्टर अखिलेश यादव ,, गुंजन चौबे, कविता सक्सेना, अनुराधा शर्मा, अंजना शर्मा, गोवर्धन दास गुप्ता, हरिओम गुप्ता, जगदीश पाठक , अजय सारस्वत, गुरु प्यारी सत्संगी, शिखा मिश्रा, मनोज रावत,अन्य स्काउट गाइड कैप्टन पदाधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.