• Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

ByVijay Singhal

Oct 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा ने प्रदेश में पोषण माह में 11वी रैंक प्राप्त की है तथा संभव अभियान में 7वे रैंक पर है। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2363 केंद्र है तथा सभी केंद्रों पर नियमित रूप से आहार/पोषण राशन का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री महिलाओं और बच्चों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद को नंबर वन बनाना है।
        सैम एवं मैम बच्चो पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमे जनपद को सुपोषित बनना है। सीडीपीओ निरंतर आंगनबाड़ी केंद्रों का भरण करे तथा निगरानी रखे। पोषण ट्रैकर पर नियमित फीडिंग कराए। एनआरसी संदर्भ को गंभीरत से ले और उन्हें अस्पतालो में स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाए उपलब्ध कराए। बच्चों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण नजदीकी पीएचसी, सीएचसी, स्वास्थ्य केंद्र, सीएचओ आदि में कराए। आगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई व पुताई कराए। केंद्रों पर सभी प्रकार के यंत्रों की उपलब्धता रखे तथा जिन केंद्र पर वजन व ऊंचाई नापने की मशीन न हो , वे शीघ्र डिमांड प्रेषित करे। प्रभावी स्तनपान संपूरक आहार, स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा, पोषण, पढ़ाई, स्वस्थ दिनचर्या आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सुपोषण की ओर कार्यवाही करे।
         6 वर्ष के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषक आहार में अब तक सुधार के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा की।
            पोषण ट्रैकर, खाद्यान्न वितरण, सैम बच्चों के नामांकन आदि की प्रगति एवं बच्चों को लर्निंग किट के वितरण पर भी चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन, टीकाकरण की भी समीक्षा की गयी। सभी सीडीपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के वजन की तौल मशीन हर आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध होनी चाहिए, इसकी पूर्ति के लिए तौल मशीन को हर हाल में खरीद लिया जाए।
       बैठक मे जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.