• Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न

ByVijay Singhal

Sep 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 29 सितंबर। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता मे जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की समीक्षा करते हुए पोषण माह सितम्बर 2023 में आयोजित पोषण माह के तहत प्रभावी स्तनपान संपूरक आहार, स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा, पोषण, पढ़ाई, स्वस्थ दिनचर्या आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पोषण में सुधार लाने हेतु पोषण माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य थीम सुपोषित भारत साक्षर भारत सशक्त भारत है। पोषण अभियान के अंतर्गत 6 वर्ष के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषक आहार में अब तक सुधार के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा की। पोषण ट्रैकर, खाद्यान्न वितरण, सैम बच्चों के नामांकन आदि की प्रगति एवं बच्चों को लर्निंग किट के वितरण पर भी चर्चा की गई। सैम और मैम बच्चों के चिन्हांकन तथा पोर्टल पर फीडिंग के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन, टीकाकरण की भी समीक्षा की गयी। सभी सीडीपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के वजन की तौल मशीन हर आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध होनी चाहिए, इसकी पूर्ति के लिए तौल मशीन को हर हाल में खरीद लिया जाए। ब्लॉक वार सैम बच्चों के एनआरसी में रेफर करने की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसकी कार्यवाही सुनिश्चित कराए। अभियान के तहत जहां भी फॉलोअप कम है वहा एमओआईसी और स्वास्थ्य विभाग के साथ इसकी फीडिंग कराए, सुपरवाइजर लगातार भ्रमण करें और आवश्यक होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण भी दिलाए। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, अधिशासी अभियंता सिंचाई बचन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.