हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 20 सितंबर। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा बैठक में अधिकाधिक लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि रोड़ सेफटी क्लब बनाते हुए लोगों को पेन्टिंग, रंगोली, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता आदि के माध्यमों से सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जाये। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेजों में बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो दिखाने तथा मेडिकल, प्राईवेट आदि कॉलेजों में कैम्प लगाकर जागरूक करने के निर्देश दिये।
उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, आर.ई.डी आदि के द्वारा बनाई गई रोड़ों पर ब्लैक स्पॉट वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए तथा नियमित रूप से निगरानी करे। सभी ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक कार्यवाही करे तथा सुरक्षित बनाने का कार्य करे। स्कूल, कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि में संचालित वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेन्स, चरित्र प्रमाण पत्र आदि के सत्यापन करने के निर्देश दिए। स्कूलों में स्कूल यान समिति का गठन करे। उन्होंने कहा कि जब हम सावधान रहेंगे तो हमारा परिवार भी सुरक्षित और खुशहाल रहेगा। जिलाधिकारी ने सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने, जगह जगह पर साइन बोर्ड लगवाने, एक्सीडेंट का सर्वे आदि के निर्देश दिए। श्री सिंह ने लगातार सघन वाहन चेकिग अभियान चलाकर हेलमेट व सीटबेल्ट आदि की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवहन तथा पुलिस विभाग को सड़क हादसे पर रोक लगाने के लिए हेलमेट चेकिग व सीटबेल्ट को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने महुवन टोल प्लाजा व मांट टोल प्लाजा के उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोल पर आने वाले भारी वाहनों का डाटा प्रशासन को नियमित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। टोल प्लाजा के प्रत्येक काउण्टर पर कर्मचारी उपस्थित रहना चाहिए और जाम की समस्या उत्पन्न न हो। हाईवे पर यदि कोई गाडी खराब होती है तो तत्काल क्रेन लगाकर उसे हटवाया जाए। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि टेंपो, बसों, ट्रकों में सुरक्षा के मानक का पालन सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी ने अवैध खनन, अवैध टैक्सी स्टैंड, अनाधिकृत ई-रिक्शा, डग्गेमार वाहन, ओवरलोडिंग आदि पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में गुड़ सेमेरिटन के बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। एक्सीडेंट हुए व्यक्तियों का तत्काल उपचार किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा, एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार, डॉ भूदेव सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
