• Fri. Feb 13th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में स्वनिधि महोत्सव के आयोजन

ByVijay Singhal

May 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 30 मई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में स्वनिधि महोत्सव के आयोजन, जिला श्रम बन्धु, इन्वेस्टर्स समिट में प्र्राप्त निवेश प्रस्तावों की समीक्षा, उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक की। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), मथुरा द्वारा जनपद के समस्त नगरीय निकायों में संचालित पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत दिनांक 01.06.2023 को बीएसए कालेज, मथुरा परिसर में प्रातः 10 बजे स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
महोत्सव में ऋण हेतु नये आवेदन, आवेदनों को स्वीकृत व वितरण किया जाना व योजना के सम्बन्धित अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा जनहित में संचालित अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त महोत्सव को सफल बनायें और अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें।
जिला श्रम बंन्धु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक का आरम्भ करते हुए सहायक श्रमायुक्त, एमएल पाल द्वारा जिला श्रम बन्धु के गठन के उदेश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा जनपद मथुरा में श्रमिकों की समस्याओं के निस्तारण की जानकारी दी गयी। सहायक श्रमायुक्त मथुरा में उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में नियोजित श्रमिकों के पंजीकरण तथा योजनाओं से लाभान्वित करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
सरकारी कार्यों में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से नियोजित समस्त श्रमिकों के पंजीयन कराये जाने की बात कही। सहायक श्रमायुक्त ने उन मनरेगा श्रमिकों को जिन्होने पिछले एक वर्ष में 90 दिन से अधिक कार्य किया गया है का पंजीयन कराये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा सचिव एवं रोजगार सेवकों के माध्यम से पंजीयन सुनिश्चित कराये जाने का अव्हान किया।
तद्पश्चात बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराये जा रहे समस्त कार्यों में कार्यरत श्रमिकों का पंजीयन सम्बन्धी अनुश्रवण शासन द्वारा घोषित सभी पंजीयनकर्ता अधिकारी करेगें तथा सूचना सहित अगली बैठक में प्रस्तुत करेगें। जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा श्रमिकों के सम्बन्ध में पात्र सभी श्रमिकों का पंजीयन सचिव एवं रोजगार सेवक के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेगें। इसके अतिरिक्त फैक्ट्री एरिया में कराये जा रहे कार्यो में नियोजित श्रमिकों के पंजीयन का उत्तरदायित्व उपायुक्त उद्योग एवं सहायक श्रमायुक्त का है। जिलाधिकारी द्वारा पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को लाभान्वित कराये जाने हेतु प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दिये।
इसी क्रम में इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये कि सभी विभाग इन्वेस्टर्स की समस्याओं का त्वरित समाधान करें और जिस विभाग से जरूरत हो वहां से एनओसी की कार्यवाही की जाये। प्रगति की समीक्षा में उद्यान विभाग, पशुपालन, आबकारी, आपूर्ति, वन, नेडा, स्वास्थ्य, विद्युत, हैण्डलूम, पर्यटन आदि विभागों द्वारा किये गये एमओयू की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिये कि संबंधित इन्वेस्टसरों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याओं का निदान करायें।
इसी क्रम में उद्योग बंधु तथा व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्रों सड़कों की मरम्मत की जाये तथा आवश्यकतानुसार नई सड़कों का भी प्रस्ताव बनाकर कार्य कराया जाये, अतिक्रमण हटाया जाये, नालों की साफ सफाई निरंतर की जाये, विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, वर्षा के दृष्टिगत जल भराव की समस्या वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाये। सभी औद्योगिक इकाई अपने अपने कारखानों में फायर आॅडिट करवायें तथा सीएफओ को निर्देश दिये कि कैम्प लगाकार फायर के प्रति जागरूक किया जाये तथा विभिन्न मानकों से लोगों को अवगत कराते हुए उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण करते रहें और सभी मानकों का शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें। औद्योगिक क्षेत्रों में लाइटिंग एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाये, पुलिस लगातार क्षेत्रों में गस्त करती रहे और व्यापारियों को सुरक्षित महौल प्रदान करें। श्री खरे ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण ससमय किया जाये और उनके साथ समय समय पर बैठकें करते रहें, जिससे उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, ज्वांइट मजिस्टेªट धु्रव खादिया, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार, सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह, एएलसी एमएल पाल, पीओ डूडा आदेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.