• Thu. Feb 12th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने प्राथमिक विद्यालय प्रथम न्याय पंचायत धनगांव में गोद लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Apr 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 06 अप्रैल। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विकास खण्ड सदर के ग्राम भैंसा में स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम न्याय पंचायत धनगांव में अपने गोद लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीपीओ को निर्देश दिये कि कुपोषण बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाये और उनके स्वास्थ्य के लिए बेहतर से बेहतर सुविधायें की जायें। प्रत्येक कुपोषित बच्चे को पुष्टाहारयुक्त खाना, दवा आदि समय समय पर उपलब्ध कराते रहें।
जिलाधिकारी ने केन्द्रों के रजिस्टरों का अवलोकन किया, जिसमें उपस्थिति पंजिका, पोष्टाहार हेतु पंजीकृत बच्चों का विवरण, केन्द्र पर आयी गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर आदि रजिस्टरों का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाडी कार्यकत्री से जानकारी ली कि कितने बच्चे लाल श्रेणी में हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं दो बच्चों का वजन करवाया तथा उनकी लंबाई नापी। जिलाधिकारी ने अपने गोद लिए गए भैंसा के केंद्रों का तीन मानकों पर विशेष बल दिया, जिनमे केंद्र की आधारभूत संरचना, संसाधन, पोषण सेवाओं की स्थिति और शाला पूर्व शिक्षा शामिल हैं। उन्होंने शौचालय, पेयजल, बच्चों के खेलने हेतु खिलौने, पढ़ने के लिए किताब आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
 जिलाधिकारी ने दोनो केंद्रों के 3-3 सबसे स्वास्थ्य एवं सुपोषित बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र वितरण किया। पोषण पखवाड़ा के तहत स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा प्रमाण पत्र केंद्र के प्रथम तीन स्वस्थ और सुपोषित बच्चों के अभिभावकों और बच्चों को दिया गया, जिसमें पहले आंगनबाड़ी केंद्र में प्रथम ओम सैनी पुत्र हरिशंकर सैनी, द्वितीय पारस सैनी पुत्र सुरेश सैनी तथा तृतीय शिवि पुत्री धर्मवीर पटेल है। दूसरे आंगनबाड़ी केंद्र में प्रथम चिराग पुत्र मानवेंद्र, द्वितीय वैष्णवी पुत्री भगवान दास तथा तृतीय पुष्पेंद्र पुत्र मथुरा प्रसाद है। उन्होंने सभी बच्चों को स्वादिष्ट एवं पोषण युक्त भोजन देने के निर्देश दिए और कहा कि सभी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित सभी बच्चों को फल एवं पोषण युक्त आहार का वितरण किया। उन्होंने बच्चो के अभिभावकों से भी वार्ता की और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चो को भेजने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
 जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओ एवं धात्री महिलाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें समय से पोषण देने के निर्देश दिए। उन्होंने रोस्टर बना कर बच्चो को पढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि टाइम टेबल के अनुसार ही पढ़ाई कराना सुनिश्चित करें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.