हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं वाले कार्यों एवं 50 लाख रू0 से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। समस्त कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो में धन अभाव से कार्य रूका हुआ है वे शीघ्र ही यूसी भिजवाने की कार्यवाही करें तथा जहां अधोहस्ताक्षरी द्वारा पत्राचार करना हो वह भी पत्रावली प्रस्तुत कर शीघ्र किया जाये। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गये हैं, उनकी जांच करायी जाये और सभी मानकों को पूर्ण कराते हुए संबंधित को हैण्डोवर कर दिये जायें।
श्री खरे ने कहा कि जो भी निर्माणाधीन कार्य प्रगति पर हैं वहां पर वाॅटर हार्वेस्टिंग प्लांट अनिवार्य रूप से लगाया जाये तथा समस्त कार्यों में मूलभूत सुविधायें जैसे, पानी, विद्युत, शौचालय आदि का कार्य समय से पूर्ण करते हुए मा0 जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण करवाया जाये। समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लायें और जहां पर समस्या उत्पन्न हो रही है वहां मुख्य विकास अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराया जाये और टीम भावना के साथ कार्य किया जाये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी पार्किंग से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं, उन्हें शीघ्रता एवं गुणवत्ता तथा पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाये, जिससे यातायात की व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे। उन्होंने कहा कि जहां कार्य धीमी प्रगति पर हो वहां पर आवश्यकतानुसर लेवर व कर्मचारी बढ़ाये जायें। जिन निर्माण कार्यों में शिकायत प्राप्त हो वहां के कार्यों की सैम्पलिंग करायी जाये और यदि मानकानुसार कार्य नहीं है, तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाये। वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है जिन विभागों में बजट की उपलब्धता बनी हुई है, वे विभाग गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। किसी भी कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के लिए लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इसी क्रम में पर्यटन विभाग की प्रसाद योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्ताव तैयार किये गये हैं, जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। प्रसाद योजना की पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये कि पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्वार, मरम्मत, लाईटिंग आदि का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि नये कार्यों की शासन से स्वीकृति ली जाये, विभिन्न कुण्डों की मरम्मत हेतु प्रस्ताव बनाया जाये, जीर्णोद्वार के लिए चयनित पौराणिक स्थलों की सूची शासन को भेजी जाये, कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराया जाये। अच्छे इंजीनियरों के माध्यम से सर्वे तथा जांच करायी जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, ज्वांइट मजिस्टेªट धु्रव खादिया, डीएसटीओ राजीव कुमार, डीडीओ सुधा कुमारी, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, रोडवेज, लोक निर्माण, सेतु निगम, जल निगम, नगर निगम, आरईएस आदि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
