हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने रात्रि 9 बजे वृन्दावन स्थित कान्हा पशु आश्रय गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंशो की संख्या की जानकारी ली , जिसपर प्रबंधक ने अवगत कराया कि गौशाला में 2298 गौवंश है। जिलाधिकारी ने भूसा, चारा, साफ सफाई, सफाई कमचारियों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग, पानी, शेड, ठंड से बचाव आदि की जानकारी ली। उक्त गौशाला कितनी बड़ी है कि जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि गौशाला 2.9 एकड़ की है। साफ सफाई हेतु 30 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने ठन्ड के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी ने रात्रि 9:20 पर नए बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं, जन सामान्य, यात्रियों आदि से वार्ता की। रैन बसेरे की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रजाई, गद्दे, हीटर, विद्युत, पेजयल, चार्जिंग प्वाइंट, महिलाओं हेतु की गई व्यवस्थाओं आदि का जायजा किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर व अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया।
7455095736
