राहत आयुक्त कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से आयोजित सभी आपदा संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंस इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष के माध्यम से संचालित की जाएंगी। केन्द्र नियंत्रण कक्ष से भी सुसज्जित है। किसी भी आपदा की स्थिति के दौरान समन्वय और निगरानी के लिए टेलीविजन सेट, टेलीफोन लाइन, इंटरनेट सुविधा और कंप्यूटर स्थापित हैं। यह नियंत्रण कक्ष किसी भी आपदा के दौरान जिला प्रशासन से त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सीधे समन्वय करेगा। यह नियंत्रण कक्ष राज्य और जिला प्राधिकरण के बीच निरंतर संपर्क के लिए राहत आयुक्त कार्यालय में स्थापित राज्य इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से जुड़ा रहेगा।डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में एक डिजास्टर स्टोर रूम भी उपलब्ध है। जहां लाइफ बॉय, मेगा फोन, हेलमेट, रस्सियां, टेंट, कुदाल, कंबल आदि जैसे आपात कालीन उपकरण हैं। जिनका उपयोग किसी भी आपदा में बचाव और राहत अभियान के दौरान किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, संत राम दास, आदेश, नाजिर सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
