• Sat. Feb 14th, 2026

पराली प्रबंधन के लिए जनपद के विभिन्न अधिकारियों को जिलाधिकारी ने चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान से किया सम्मानित

ByVijay Singhal

Jan 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 04 जनवरी। प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी एवं मा0 कृषि मंत्री जी द्वारा विगत दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर को पराली प्रबंधन के लिए मा0 भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।
कलेक्टेªट सभागार में पराली प्रबन्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन, उप जिलाधिकारी महावन निकेत वर्मा, पूर्व उप जिलाधिकारी गोवर्धन डॉ सुरेश कुमार, उप जिलाधिकारी छाता श्वेता, उप जिलाधिकारी मांट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ सन्तराम, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुबोध कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा दुष्यन्त कुमार सिंह, बृज बिहारी त्रिपाठी, विजय कुमार अग्रवाल, ऋषिपाल सिंह, रमेशचन्द वर्मा, उमाकान्त मुदगल, प्रभात रंजन, सुनील कुमार पाठक तथा सत्यप्रकाश सिंह को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलैक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी वर्षं में भी इसी प्रकार पराली प्रबन्धन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान वर्ष 2022 में पराली जलाने की मात्र 30 घटनायें प्रकाश में आयी हैं, जिनमें से केवल 10 घटनाओं में ही पराली जलाने की पुष्टि हुई है। दिनांक 30 नवम्बर 2022 की अन्तिम बुलेटिन के अनुसार जनपद संयुक्त रूप से 34 वें स्थान पर था, जिसके फल स्वरूप मथुरा पराली प्रबंधन के कार्य में सर्वश्रेष्ठ जनपद चुना गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.