• Wed. Feb 11th, 2026

जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस बाद का किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Sep 28, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा 28 सितंबर/ जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) योगानंद पांडेय ने ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस बाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयरहाउस की साफ-सफाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)एवं निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाद के वेयरहाउस में मिट्टी भरवाने हेतु एस्टीमेट बनवाए और भारत निर्वाचन आयोग से पत्राचार कर उक्त कार्य को कराना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने सभी कमरों में रखी ईवीएम का अवलोकन किया। नई आई ईवीएम की जानकारी प्राप्त की। वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु तैनात कर्मियों हेतु सभी मूल-भूत सुविधाओं को प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। निरीक्षण में विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.