हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शनिवार को वर्ष की तीसरी लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस लोक अदालत में साढ़े तीन लाख वादों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, बैंक, बीमा और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला जज ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे मामलों का निपटारा कर न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों का बोझ कम करना है। लोक अदालत की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यहां लिए गए निर्णय के खिलाफ आगे अपील नहीं की जा सकती। पारिवारिक वादों के निपटारे पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला जज के अनुसार, पति-पत्नी या माता-पिता के बीच छोटी अनबन से बच्चों की जिंदगी प्रभावित होती है। लोक अदालत से पहले श्रम विभाग, राजस्व विभाग, बैंक और बीमा कंपनियों के अधिकारियों से बैठक की गई। नोडल अधिकारी ब्रह्मतेज चतुर्वेदी ने सभी पटलों पर निगरानी रखी। सुबह से ही बड़ी संख्या में वादकारी न्यायालय पहुंचे। लोक अदालत में लोगों ने उत्साह दिखाया और कई पक्षकार समझौते के लिए आगे आए। न्यायिक अधिकारियों के अनुसार, यह प्रयास न्यायिक व्यवस्था को गति देने के साथ समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
