• Mon. Feb 9th, 2026

मथुरा की जेल में जिला जज डीएम ने कैदियों से सुना संगीत

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जिला कारागार का शुक्रवार को जिला जज आशीष गर्ग, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा निरीक्षण किया गया । अधिकारियों ने कारागार में महिला बंदी बैरक में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महिला बंदियों से बीमारी, शिक्षा, बच्चों संबंधी जानकारी ली। संयुक्त रूप से उच्च अधिकारियों ने बंदी महिलाओं के बच्चों को चॉकलेट, कुरकुरे, चिप्स, फल आदि का वितरण किया। उन्होंने जेल की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जेल में साफ सफाई की सराहना की। उन्होंने जेल की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कारागार के निरीक्षण के पश्चात् जिला जज आशीष गर्ग एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदी युवाओं को संगीत की क्लास दी जा रही थी, जिसमें जिला जज एवा जिलाधिकारी ने भी संगीत सुना और संगीत मास्टर से जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अपने आप में सुधार करने के लिए आग्रह किया और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बच्चों से वार्ता की।
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र से बाहरी परिसर की जानकारी ली और दीवार ऊंची कराने के संबंध में निर्देश दिए जिस पर उनको अवगत कराया कि टेंडर हो गया है तथा इसी 6 अप्रैल को टेंडर खुल जाएगा उसके बाद कार्य प्रारंभ करवा दिया जाए और बाहरी परिसर में खाली पड़ी जमीन पर बच्चों को खेलने हेतु पार्क एवं खेल कूद के उपकरण स्थापित किए जाएंगे। निरीक्षण दौरान जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने जेल की व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी दी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.