• Wed. Mar 18th, 2026

जिला संयुक्त चिकित्सालय को 6 माह बाद मिले डॉक्टर

ByVijay Singhal

Mar 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जिला संयुक्त चिकित्सालय से हड्डी रोग से संबंधित मरीजों को अब मथुरा नहीं जाना पड़ेगा। 9 माह बाद अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग ने हड्डी रोग विशेषज्ञ दिया है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए मथुरा जाना पड़ रहा था। दुर्घटना के मामले भी मथुरा रेफर किए जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ सौरव गोयल को तैनात किया है। इसके अलावा एक फिजीशियन सचिन अग्रवाल को भी यहां तैनात किया गया है। दो नए डॉक्टरों के आने से अब अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। वहीं 18 और डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। सीएमएस डॉक्टर वंदना अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल को दो डॉक्टर ऑथाेर्पेडिक और फिजीशियन मिले हैं। इनके आने से अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। वर्तमान में 500 से अधिक ओपीडी हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.