• Sat. Feb 21st, 2026

जिला कांग्रेस ने चलाई प्रियंका रसोई, बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई खाद्य सामग्री

ByVijay Singhal

Sep 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर द्वारा मथुरा में यमुना के बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को प्रियंका रसोई का शुभारंभ किया गया । यहां से कांग्रेसी कार्यकर्ता खाद्य सामग्री को बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा पूरे जिले में खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहली बार इस प्रकार का नजारा देखने को मिला। पूरा कांग्रेस कार्यालय रसोई घर में तब्दील हो गया है। खाद्य सामग्री को पैकेट में बंद करके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना किनारे के उन क्षेत्रों तक पहुंचा जा रहा है जहां पर बाढ़ से पीड़ित लोग मौजूद है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों को वह किसी प्रकार से भूखा नहीं सोने देंगे। जहां-जहां यमुना का पानी पहुंचा है और लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है वहां पर कांग्रेस उनको खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी । पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सब लोगों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। प्रियंका गांधी रसोई में सेवा कार्य करने के लिए सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में मनोज गौड़ उमा शंकर शर्मा अनाम धन्य तिवारी महेश चौबे प्रेम शंकर शर्मा रमेश कश्यप बलबीर सिंह प्रधान अरनव चौधरी शैलेंद्र चौधरी विष्णु पांडे अप्रतिम सक्सेना अनिल खरे सुरेश शर्मा विवेक धनगर राजेश सिंह दिलशाद खान सागर चौधरी आदित्य तिवारी दीपक दीक्षित करण निषाद अशोक निषाद सहित अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.