• Mon. Feb 16th, 2026

भक्ति धाम में दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क कृत्रिम अंग व उपकरणों का वितरण 29 अप्रैल को

ByVijay Singhal

Apr 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृन्दावन।रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में प्रमुख समाज सेवी स्वर्गीय ज्ञान चंद्र गर्ग की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 29 अप्रैल 2024 को प्रातः 9 बजे दिव्यांग सहायता शिविर पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलराम दास देवाचार्य महाराज की पावन अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग व उपकरण आदि का वितरण भी किया जाएगा।
जानकारी देते हुए आयोजन के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) एवं कल्याणम् करोति, मथुरा के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस दिव्यांग सहायता शिविर में विकलांगों के लिए कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर एवं वॉकर आदि का निःशुल्क वितरण भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के. एल. बंसल, सचिव संदीप कुमार सिंघला, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता, कल्याणम् करोति,मथुरा के सचिव सुनील शर्मा एवं प्रमुख समाज सेवी अरुण गर्ग के द्वारा किया जायेगा।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि इस दिव्यांग सहायता शिविर के मुख्य अतिथि मथुरा-वृंदावन मगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल होंगे।साथ ही इस शिविर में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।शिविर का समापन संत, ब्रजवासी,वैष्णव सेवा एवं भोजन प्रसाद के साथ होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.