हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा स्थित एक शराब ठेके पर हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बाद स्कार्पियो सवार एक युवक का अपहरण कर कई स्थानों पर बेरहमी से मारपीट की गई। चौमुहां निवासी पीड़ित विजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी गौरव और कुछ अन्य लोगों के साथ छटीकरा के शराब ठेके पर गए थे। उनकी स्कार्पियो गाड़ी में गाने बज रहे थे, जिस पर कुछ लोग नाचने लगे। शराब खरीदने के बाद जब वे आगे बढ़े, तो उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके कारण कहा-सुनी हो गई। विवाद के बाद पीड़ित अपनी गाड़ी से गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे। चंद्रोदय मंदिर के पास, आरोपियों ने अपनी इटियोस कार से उनकी स्कार्पियो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे घबराकर पीड़ित ने गाड़ी ओमेक्स सिटी के गेट पर रोक दी। आरोपियों ने पीछा नहीं छोड़ा और खुली खिड़की में दोबारा टक्कर मारी, जिससे स्कार्पियो में बैठे एक लड़के के पैर में गंभीर चोट आई। ओमेक्स सिटी के गेट से अगवा किए गए युवक को आरोपी पहले एक निजी यूनिवर्सिटी के सामने स्थित निधिवन कॉलोनी ले गए, जहां अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे अनंतम कॉलोनी ले जाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी पीड़ित को हरियाणा के पलवल स्थित अपने गांव ले गए, जहां उसे बुरी तरह पीटा गया और वह बेहोश हो गया। होश आने पर पीड़ित ने देखा कि आरोपी उसे पलवल के अलालपुर चौक पर छोड़कर भाग गए थे। पीड़ित ने तुरंत अपने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। पीड़ित विजय सिंह ने तत्काल जैंत थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दर्ज कराई है।सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और पीड़ित को गाड़ी में ले जाकर मारपीट की गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
