हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन अंतर्गत गांव कारब में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी गाली-गलौज कर मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। पुलिस घायलों को उपचार के लिये भर्ती करा मामले की जांच कर रही है। रविवार सुबह महावन क्षेत्र के गांव कारब में गौरव और पड़ोसी कलुआ के बीच खेत की मेड काटने को लेकर कहा-सुनी हो गयी। बताते हैं कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। इस दौरान लाठी-डंडे व फावड़े आदि से नामजदों ने हमला बोल दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। बताते हैं कि पुलिस के सामने भी गाली-गलौज कर मारपीट की गयी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों में समझा कर शांत करते हुए मारपीट में घायल युवक गौरव और पिता धनपाल को तत्काल उपचार को सीएचसी छोली, अमीरपुर भर्ती कराया। वहां गौरव की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक गौरव ने बताया कि पड़ोसी कलुआ व तीन अन्य ने एकराय होकर मेड़ काटने को लेकर कहासुनी करने पर हमला कर दिया। इससे वह और पिता घायल हो गये। थाना प्रभारी निरीक्षक महावन सुधीर कमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिये भिजवा दिया गया है। मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
