• Sun. Feb 15th, 2026

कोसीकलां में पुलिस द्वारा गैर प्रान्तीय अवैध शराब का विनिष्टिकरण

ByVijay Singhal

Jan 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार थानों पर अवैध शराब के तस्करी के मुकदमों से सम्बन्धित मालों के निस्तारण के लिए चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलाँ द्वारा थाना कोसीकलाँ पर जब्त 86 मालों के निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट छाता जनपद मथुरा समक्ष प्रस्तुत की गयी, जिसमें न्यायालय जे0एम0 छाता जनपद मथुरा द्वारा समिति गठित कर दिनांक 04.01.2023 को शराब के विनिष्टिकरण के आदेश पारित किये गये। न्यायालय जे0एम0 छाता के शराब विनिष्टिकरण के आदेश के अनुपालन में दिनांक 27.01.2023 को शराब विनिष्टिकरण के लिए गठित समिति के सदस्यों सहायक अभियोजन अधिकारी जनपद मथुरा  श्री संजय, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा क्षेत्र 02 मथुरा व कार्यालय लिपिक जे0एम0 छाता मोहित कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलाँ व हैड मोहर्रिर थाना कोसीकलाँ द्वारा कुल 86 मुकदमों से सम्बन्धित माल (अवैध शराब) की कुल 392 पेटी को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मण्डी परिसर थाना कोसीकलाँ मथुरा में जे0सी0बी0 की मदद से गड्ढा खुदवाकर व आग लगाकर नष्ट कराया गया तथा शराब नष्ट कराने के बाद गड़्ढे को मिट्टी से भरकर बन्द कराया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.