Table of Contents
एक पव्वा लेकर आंख बंद कर रहे हैं अधिकारी
दिलचस्प बात है कि 112 पीआरवी को भी जानकारी है, लेकिन वह एक पव्वा लेकर आंख बंद कर लेती है। वहीं आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर कार्रवाई करने नहीं आते हैं। ऐसे में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। अधिक रुपये के लालच में हाईवे पर रात भर जमकर शराब और बीयर बेची जा रही है। ऐसे में हाईवे पर कभी भी हादसे की संभावना बनी रहती है। अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने वालों ने तरह-तरह के तरीके इजात कर रखे हैं। सौंख रोड स्थित बीयर की दुकान पर शटर के ठीक नीचे एक गड्ढा बना रखा है। रात 10 बजे के बाद इसमें रुपये डालो तो अंदर से बीयर की बोतल दी जाती है। आबकारी इंस्पेक्टर रात में कभी भी इन दुकानों की जांच करने नहीं पहुंचते हैं।
छाता में दुकानों में बनाए बार, खुलकर पिलवा रहे शराब
शराब-बीयर के सेवन को आबकारी विभाग बार का लाइसेंस देती है। लेकिन छाता तहसील में आबकारी विभाग के नियमों को कुछ दुकानदारों ने ताक पर रख दिए हैं। जगह-जगह पर खुलकर पियक्कड़ों को शराब और बीयर पीने की अनुमति दी जा रही है। इससे महिलाओं और युवतियों को मार्ग के निकलने में संकोच करना पड़ता है। वहीं पुलिस के सिपाही भी पूरी तरह से अनजान बने हुए हैं। कार्रवाई नहीं होने से दुकानों के बाहर पियक्कड़ों का जमावड़ा लग रहा है। कुमार प्रभात चंद्र, आबकारी अधिकारी ने कहा रात 10 बजे के बाद शराब-बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध है। हाईवे स्थित शराब बिक्री की आबकारी इंस्पेक्टर को भेजकर जांच कराई है। इसमें दुकानदार द्वारा शराब बिक्री सामने नहीं आया है। फिर भी इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। अन्य दुकानों पर रात को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
