हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में रसोई घर एवं डाइनिंग हॉल का उद्घाटन किया गया। रेल विकास निगम के सहयोग से बनाए गए इस रसोई घर और भोजन कक्ष का उद्घाटन रामकृष्ण मठ बेलूर के महासचिव स्वामी सुवीरानंद महाराज,रेल विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप गौड़,आध्यात्मिक गुरु श्री वत्स गोस्वामी ने किया। वृंदावन में स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में रसोई घर और डाइनिंग हॉल का निर्माण किया गया। इस रसोई घर और भोजन कक्ष का उद्घाटन अतिथियों ने भगवान बांके बिहारी जी, श्री राम कृष्ण परमहंस देव, मां शारदा और स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने रसोई घर और भोजन कक्ष का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए स्वामी सुवीरानंद महाराज ने कहा कि मठ अपने मानव सेवा के लक्ष्य के प्रति पूर्णतः समर्पित है। मिशन का ध्येय एकमेव मानव सेवा ही है। प्रकल्प के सहयोगी रेल विकास निगम के चेयरमैन प्रदीप गौड़ ने कहा कि मिशन द्वारा मानव सेवा के महत कार्य को निरंतर नए पायदानों पर ले जाया जा रहा है। जिसके लिए उन्हें निगम द्वारा यथा संभव सहयोग किया जाता है। समारोह में शामिल हुए आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन की भूमि में सेवा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। विगत कई दशकों से सेवा के साथ चिकित्सा प्रदान करने में अस्पताल ने आम जन मानस के हृदय में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। स्वामी सुप्रकाषानंद ने बताया कि भोजन बनाने और परोसने के लिए पुरानी व्यवस्था नाकाफी थी। ऐसे में रेल विकास निगम के सहयोग से इस समस्या का समाधान किया गया है। जहां डॉक्टरों, संन्यासियों, और अस्पताल कर्मियों के साथ ही आगंतुकों को बैठकर भोजन करने की सुविधा होगी। स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर स्वामी नित्यमयानंद, स्वामी गीतेशानंद, डॉ. विनोद बनर्जी, स्वामी महेशानंद सरस्वती, डॉ. प्रशांत पाठक, डॉ. गुलशन, डॉ. थान सिंह, डॉ. वैशाली, डा. मयंक अग्रवाल, डा. अतुल हरितवाल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
