हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर में बिजली लाइनों को भूमिगत करने का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करना और शहरी सौंदर्यीकरण करना था। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही इन प्रयासों को प्रभावित करती दिख रही है। शहर के उन इलाकों में जहां बिजली की लाइनें भूमिगत की गई हैं, लगभग 50 प्रतिशत से अधिक स्थानों पर बिजली के बॉक्स खुले पड़े हैं, जो बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। ताजा मामला डैंपियर नगर क्षेत्र का है। यहां राजकीय संग्रहालय के ठीक बाहर तीन विद्युत बॉक्स बेहद जर्जर हालत में खुले पड़े हैं। खराब स्थिति के कारण बारिश के मौसम में इन बॉक्सों में पानी भरने का खतरा रहता है, जिससे करंट फैलने और गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी संजय बंसल ने बताया कि इन खुले विद्युत बॉक्सों की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन निरीक्षण के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खुले पड़े विद्युत बॉक्सों को तुरंत बंद कराया जाए और जर्जर बॉक्सों को बदला जाए, ताकि किसी अनहोनी से पहले सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
