हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रजिस्ट्री कार्यालयों का सर्वर ठप हो गया। करीब पांच घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। इससे संपत्ति की खरीद-बिक्री करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारी-कर्मचारी लोगों को सांत्वना देते नजर आए। तकनीकी खामी के चलते सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को रजिस्ट्री का काम कम हुआ। सुबह दस बजे कार्यालय खुलते ही सर्वर की गति धीमी रही। दोपहर में पोर्टल पूरी तरह ठप हो गया। तकनीकी खामियों के कारण डेटा अपलोडिंग और बायोमेट्रिक प्रक्रिया बार-बार रुकती रही। यह समस्या शहर के रजिस्ट्री कार्यालय के साथ मांट, महावन और छाता कार्यालय में भी रही। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोग परेशान रहे। घंटों कतार में खड़े रहकर वे अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। उपनिबंधन सदर प्रथम अजय त्रिपाठी का कहना कि करीब 25 दिन पहले रजिस्ट्री पोर्टल पर शुरू हुई नई व्यवस्था आधार वेरिफिकेशन और आई स्कैनर के कारण गति धीमी हो रही है। प्रक्रिया के दौरान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से आधार वेरिफिकेशन होता है। इसलिए यह समस्या हो रही है। धीरे-धीरे इस प्रक्रिया में शासन स्तर से सुधार हो रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
