हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। फुटपाथों पर कारोबारियों का सामान रखे जाने व वाहन खड़े होने से पैदल चलना भी सुगम नहीं रह गया है। यह हाल शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले होलीगेट चौराहे से लेकर नगर निगम कार्यालय व होलीगेट से भरतपुर गेट और डीगगेट रोड आदि मार्गों का है। इस कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। पटरियों पर दोनों ओर सामान रखे दुकानदारों से बोलने की हिम्मत न तो नगर निगम जुटा पा रहा है न जिला प्रशासन। होलीगेट से भरतपुर गेट तक सड़क पर सामान रखे जाने से सड़क की चौड़ाई भी कम हो गई है। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र चौक बाजार, होलीगेट से विकास बाजार और पुराने बस अड्डे सहित अन्य मार्गों पर भी अतिक्रमण की स्थिति नासूर बन चुकी है। बीते दिनों नगर निगम के अधिकारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था। इसके साथ ही दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई थी। बावजूद धीरे-धीरे फिर से सड़क कब्जा हो गया। नगर में जाम की बड़ी समस्या है। जिसका मुख्य कारण अतिक्रमण है। फुटपाथ पर फल के ठेले व फड़ कारोबारी कब्जा जमा लेते हैं, इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण खरीदारी करने आए लोग भी सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़ा कर देते हैं। ऐसे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
