हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के जहां एक तरफ वृंदावन पुलिस ने सुनरख मार्ग पर शराब की दुकान बंद कराने के लिए हंगामा करने वाले गोरक्षक दक्ष चौधरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। वहीं दूसरी तरफ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवपुरी में अपनी कथा के दौरान देशवासियों से दक्ष चौधरी और उसके साथियों के साथ खड़े होने और उनका समर्थन करने का आह्वान किया है। इस बयान के बाद पुलिस एक बार फिर से अलर्ट हो गई है। 25 नवंबर को शिवपुरी में आयोजित कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र को मांस मदिरा मुक्त बनाने के लिए गोमाता और हिंदुत्व के लिए गोरक्षक दक्ष चौधरी जूझ रहा है। सनातन हिंदू धर्म के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि हम हिंदू धर्म के लिए लड़ ना पाए तो जो लड़ रहे हैं उनके साथ खड़े जरूर हो जाएं। यदि खड़े भी नहीं हो सकते हो तो उनकी आवाज को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यदि यह भी नहीं कर सकते हैं तो उसके लिए भगवान से प्रार्थना करें। ताकि उसे आत्मविश्वास और लड़ने की शक्ति मिल सके। विरोधियों को ताकत दिखाई दे कि संख्या भारी है। उन्होंने कहा कि सनातनी हिंदुओं की आने वाली पीढ़ी की चिंता के लिए लड़ रहे हैं। यदि देशवासी बच्चों को सुरक्षित देश देखना चाहते हैं और अपनी बेटियों को लव जेहाद से बचाना चाहते हैं। इसके लिए देश को हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत मुर्दों का देश है। यहां जिंदा लोगों की पूजा नहीं होती है, व्यक्ति के मरने के बाद उसकी पूजा होती है, उनके फोटो लगाए जाते हैं, तिथियों पर भंडारे कराए जाते हैं। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान के बाद पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस बल को निर्देश दिए हैं।
7455095736
