• Wed. Feb 11th, 2026

ढाबा संचालक की हत्या का मामला: फरार चल रहा हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,

ByVijay Singhal

Mar 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ में फरार चल रहे 15 हजार के इनामिया हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। घटना हाईवे थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है। गांव निवासी लाखन की 17 मार्च को उसके ढाबे पर गोली मारकर हत्या की दी गई थी। तीन दिन पहले हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार हत्यारोपी कान्हा उर्फ रोहित चौधरी के हत्थे न चढ़ने पर एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ छोटेलाल और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कान्हा उर्फ रोहित चौधरी पुत्र संजीव उर्फ संदीप निवासी जमुना विहार कॉलोनी, जमुनापार का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस एवं एक बाइक बरामद की है। आरोपी पर थाना जमुनापार और हाईवे में करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर सुपारी लेकर लाखन की हत्या की थी। सुपारी मृतक के भाई सुरेंद्र ने दी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.