हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान लोगों को स्वदेशी सामान अपनाने के लिए जागरूक करेगा। इसके लिए संस्थान में स्वदेशी उत्पाद-हमारा गौरव अभियान का शुभारंभ हुआ। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी सामान के उत्पाद को बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक देशवासी को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्री कृष्ण के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक किया जाएगा। संस्थान के पास दुकानों पर भी स्वदेशी उत्पाद हमारा गौरव स्लोगन के बैनर लगाए जाएंगे। इस दौरान संस्थान प्रबंध समिति सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सदस्य डॉ. रोशन लाल, प्रबंधक राजेश पांडेय, उप प्रबंधक अनुराग पाठक, विजय बहादुर सिंह, नारायण राय, जन्मस्थान व्यवसायी समिति अध्यक्ष नंदकिशोर गोस्वामी, विजय बिहारी दुबे आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
