हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह के साथ गोकुल बैराज स्थित निर्माणाधीन वासुदेव वाटिका का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए यहाँ छोटी चौपाटी और बनाए जाने का सुझाव भी जिलाधिकारी ने दिया। उत्तर प्रदेश ब्रज विकास विकास परिषद की प्रमुख परियोजनाओं में शामिल वासुदेव वाटिका के स्थलीय निरीक्षण से पहले सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को नक्शे द्वारा परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। तदोपरांत वाटर बॉडी लॉट्स पार्क निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर को देखा। यहाँ प्रस्तावित पार्किंग मॉल विभिन्न शॉप के लिए चयनित स्थल को भी देखा। वासुदेव वाटिका में प्राकृतिक स्वरूप के लिए आकर्षिक थीम पट प्लांटेशन की भी जानकारी दी गई। सीईओ ने जिलाधिकारी को बताया कि वासुदेव वाटिका परियोजना पर करीब 45 करोड़ खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था के रूप में इस परियोजना का काम मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। 13 हैक्टेयर में इस परियोजना पर एक मार्च 2024 में निर्माण कार्य शुरु हुआ है।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ से निर्माणाधीन परियोजना वासुदेव वाटिका के कार्य की सराहना करते हुए इसे निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश इंजीनियरों को दिए। साथ ही सुझाव दिया कि यहाँ एक छोटी चौपाटी का भी निर्माण किया जाए। जिलाधिकारी ने परियोजना में सोलर लाइट, सोलर पैनल तथा सोलर पम्प का प्रयोग करने तथा वासुदेव वाटिका को भव्य एवं आकर्षक बनाने के किए रंगीन इंटरलॉकिंग टाइलों का प्रयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी फुटपाथ बनाया जा रहा है, उसमें रंग बिरंगे थीम पर आधारित पैन्टिग कराई जाये। निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य स्थलों पर बड़े बड़े होर्डिंग लगवाने के निर्देश दिये, जिस पर परियोजनाओं के संबंध में सूचना तथा कार्यदायी संस्था का उल्लेख किया गया हो। निरीक्षण के समय मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, सहायक अभियंता सर्वेश गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी आदि मौजूद रहे।

7455095736
![Vijay Singhal](https://secure.gravatar.com/avatar/2bc6edd3406793a6d6d9a31c60a6a5bd?s=96&r=g&d=https://hindustan24tvnews.in/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes