हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा के 5252वें जन्मोत्सव में दूर दराज से साक्षी बनने आए श्रद्धालु अब वापस लौटने लगे हैं। रेलवे जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रेलवे ने श्रद्धालुओं ने लिए स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया है, लेकिन भीड़ के आगे यह ट्रेनें भी कम पड़ गईं। रेलवे जंक्शन पर रोजाना 400 से अधिक ट्रेनों का आवागमन अप-डाउन लाइन पर होता है। इन ट्रेनों में डाउन लाइन पर आगरा की ओर जाने वालीं 66 ट्रेनों का ठहराव जंक्शन पर है, तो वहीं 65 ट्रेनों का ठहराव अप लाइन पर होता है। जन्माष्टमी पर्व मनाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की जंक्शन पर रविवार को दिनभर भीड़ रही। ट्रेनों के आने पर अनारक्षित टिकट वाले यात्री भी स्लीपर कोच में घुसते नजर आए। इंदौर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची मथुरा इंदौर जा रहीं यात्री पूनम ने कहा कि वह जन्माष्टमी मनाकर घर जा रही हैं। उनका एस-3 में रिजर्वेशन है, लेकिन भीड़ उनको सीट पर बैठने नहीं दे रही है। ग्वालियर जा रहे दिनेश गुप्ता ने कहा कि वह परिवार के साथ जन्मोत्सव मनाने आए थे। पहले से ही रिजर्वेशन था, लेकिन ट्रेन में बैठने को जगह नहीं मिल रही है। इसके अलावा जाम नगर एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, मालवा एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से, हमसफर एक्सप्रेस 6 घंटे देरी से, झेलम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन भी निर्धारित समय से लेट चलीं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि जन्माष्टमी मनाकर श्रद्धालु अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में सभी यात्रियों को ट्रेन में बैठाया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
