हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गंगा दशहरे पर मंगलवार सुबह यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मथुरा-वृंदावन ही नहीं, बलदेव, गोकुल, राधाकुंंड, टैंटीगांव सहित जहां-जहां यमुना के घाट हैं, वहां आस्था का सागर हिलोर ले रहा था। महिला, पुरुष और बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धा भाव से वशीभूत हजारों भक्त के कदम भौर होते ही यमुना के घाटों की ओर बढ़ने लगे। बाहरी श्रद्धालुओं की संख्या बहुतायत में रही। यमुना में स्नान के साथ लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की और दान पुण्य भी किया। परिवार सहित ब्रज दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने इस दौरान नौका विहार का भी आनंद लिया। उधर, बाजरों में विभिन्न संस्थाओं की ओर से बाजारों में छबील लगाई गई, जहां दिनभर लोग अपना गला तर करते रहे। गंगा दशहरा पर यमुना स्नान का विशेष महत्व होेने के कारण हर कोई श्रद्धालु इस अवसर का पुण्य लाभ लेने के लिए आतुर दिखा। मथुरा में यमुना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर भीड़ नजर आई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी। कोई महाराष्ट्र से आया था तो किसी ने अहमदाबाद से यहां आकर यमुना में डुबकी लगाई। बड़ी संख्या में परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी विश्रामघाट से बंगाली घाट तक नजर आई। यमुना स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना जी की पूजा अर्चना की। दुग्धाभिषेक किया। लोगाें को दान दिया। विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। धूप निकलने पर यमुनापार स्थित कच्चेे घाटों पर स्थानीय लोगों की रंगत देखने को मिली। यहां करीब 10 बजे तक यमुना स्नान के लिए लोगों की मौजूदगी रही। इसके साथ ही लोग परिवार सहित नौका विहार करते हुए गंगा दशहरा का आनंद ले रहे थे। गंगा दशहरे पर द्वारिकाधीश मंदिर में यमुना महारानी का मनोरथ किया गया। ठाकुरजी के द्वार पर यमुना महारानी के भव्य दर्शन देखने को मिले। मंगला के दर्शन को मंदिर पहुंचे श्रद्धालु यमुना को निहार कर निहाल हो गए। राजाधिराज के सम्मुख यमुना महारानी का रूप देख भक्तजन जय-जयकार कर उठे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
