• Fri. Feb 20th, 2026

जेएसआर मधुकर के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

ByVijay Singhal

Sep 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के मुंगेर मंदिर में सुप्रसिद्ध भजन सम्राट जेएसआर मधुकर ने अपने विशिष्ट अंदाज में बधाई गायन प्रस्तुत किया। शनिवार सायं 5 बजे से प्रारंभ हुए इस संगीतमय कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए। भजन सम्राट मधुकर के साथ मंच पर शशि सखी, भावना सखी, लक्ष, मयंक सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत जय माधव मदन मोरारी, जय राधा माधव जय कुंजबिहारी… जैसे ह्रदयस्पर्शी भजनों से हुई। गायक मधुकर ने जैसे ही सांसों की माला में सुमिंरु मैं पी का नाम गाया तो उपस्थित श्रोता भक्ति भाव से झूम उठे। कार्यक्रम में साधू महाराज और मदन बिहारी बाबा मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.