हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के मंदिरों में भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था संभालने के बजाय पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। जब कोई श्रद्धालु उनसे व्यवस्था में सुधार को कहे तो वह उसे चोरों की तरह परिवार के सामने पीटते हैं। मंदिरों में वीआइपी दर्शन कराने के नाम पर रुपये लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि वृंदावन में परिवार के साथ दर्शन करने नहीं आना। पीड़ा सुनाते हुए रो रहे श्रद्धालु का इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।श्रद्धालु कहता है कि नव संवत्सर (तीस मार्च) पर सुबह मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने आया था। बांकेबिहारी मंदिर में एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ी। उसे बचाने का जतन किया। फिर कहा कि बांकेबिहारी व अन्य मंदिरों में वीआइपी दर्शन के नाम पर रुपये लिए जाते हैं। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सुबह 10:30 बजे गेट पर कुर्सी पर बैठे चार पुलिसकर्मी मोबाइल पर रील देख रहे थे। एक महिला पुलिसकर्मी ने हेडफोन लगा रखा था। जब उन्होंने व्यवस्था पर ध्यान न देने को लेकर शिकायत की तो उसे पकड़ लिया। एकांत में ले जाकर जमकर पीटा। उसने लोगों से परिवार के साथ वृंदावन न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस कभी भी उनके साथ अभद्रता कर सकती है। श्रद्धालु ने 3.40 मिनट के वीडियो में बताया उसने पुलिस की ज्यादती की शिकायत सीएम व डीजीपी से की है। उसे चोट भी लगी है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि झगड़ा होने पर वह भी मौके पर पहुंचे थे। श्रद्धालु वहां से चला गया था। उसने जाने के बाद वीडियो प्रसारित किया है। इसकी जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
