हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में चोर सक्रिय हैं। चोरों ने चार दिन में तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गेस्ट हाउस के सामने से स्कॉपियो और थार चोरी कर ले गए। श्रद्धालुओं ने वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली की सदाना काॅलोनी निवासी गुरुशा गांधी पति आकाश सूरी व बच्चों के साथ छह जनवरी को मंदिरों के दर्शन करने आई थीं। वह परिक्रमा मार्ग में आनंद वाटिका स्थित श्रीदरबार गेस्ट हाउस में रात को ठहरीं। गेस्ट हाउस के सामने कार थार खड़ी की। जब सुबह जागे तो कार चोरी हो गई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वहीं बदायूं निवासी विक्की शर्मा भी एक अन्य गेस्ट हाउस के बाहर स्कॉर्पियो खड़ी कर रात को ठहरे थे। जब सुबह जागे तो गाड़ी गायब मिली। इससे पहले रुक्मिणी विहार में एक निर्माणाधीन भवन में लाखों का सामान चोरी हो गया। दोनों श्रद्धालुओं की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
