नाचते गाते मां की पताका लेकर निकले भक्त
वृंदावन से 500 भक्तों का जत्था राजस्थान के कैला देवी धाम पहुंचा। यहां भक्तों ने दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत झंडा यात्रा के साथ हुई। भक्त कार्यक्रम स्थल बंसल अतिथि भवन से बैंड बाजा की मधुर ध्वनि पर बज रहे मां के भजनों पर कैला मां की ध्वजा ले कर निकले। 50 फीट ऊंची ध्वजा ले कर भक्त नाचते गाते मां के भवन पहुंचे। जहां भक्तों ने मां के भवन पर पताका लगाई। इसके बाद वृंदावन मित्र मंडली के सदस्य सुनील गौतम,महेश चौधरी, राधा कृष्ण,महेश गोस्वामी कैला मां को अर्पित करने के लिए 56 भोग ले कर मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के सेवायतों द्वारा कैला मां और चामुंडा मां के समक्ष 56 भोग अर्पित किए।
कार्यक्रम में भक्तों ने कन्या लांगुरा पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर वृंदावन मित्र मंडली के सदस्यों ने आस्था और भक्ति के साथ कन्या लंगुरा को पहले भोजन परोसे। इसके बाद सभी सदस्यों ने उनका पूजन किया। 251 कन्या लांगुरा का पूजन करने के दौरान भक्त मां के जयकारे लगाते रहे। कैला देवी धाम में स्थित कार्यक्रम स्थल पर कैला मां का जगराता किया गया। जागरण मंडली द्वारा मां की भेंट प्रस्तुत की गई। जगराते में गाई जा रही मां की भेंट पर जागरण में मौजूद कैला मां के भक्त उनकी भक्ति में डूब गए। मां का जगराता सुबह तक चला और भक्त मां के भजनों पर झूमते रहे। दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन अन्नकूट प्रसाद के साथ हुआ। कार्यक्रम में आचार्य मृदुल कांत शास्त्री,मुकेश सारस्वत,पोहप सिंह,राजेश गौतम, अजय सिंह,देशराज शर्मा,रणवीर यादव,सुनील यादव, रजत नागर, सुमित अग्रवाल,हरिशंकर पाठक, राजू शर्मा,पप्पू शर्मा, विवेक गौतम, डॉक्टर भास्कर तिवारी, डॉक्टर प्रवीन वर्मा मनोज चौबे, दिलीप सिंह आदि का सहयोग प्रमुख रूप से रहा।
