• Sun. Jun 8th, 2025

व्रन्दावन में बाँकेबिहारीजी के भक्त भी उठाएंगे लक्ष्मण झूले जैसा आनंद

ByVijay Singhal

Jan 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठा. श्रीबांकेबिहारी के भक्तों के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर वृंदावन की सूरत बदल जाएगी। कॉरिडोर के साथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने विकास के मानकों पर भव्य बनाने का खाका तैयार किया है। इसमें कॉरिडोर के जुगलघाट मार्ग को सीधे यमुना से जोड़ने की योजना भी है। इसके लिए ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर यमुना पर सस्पेंशन पुल भी बनाया जाना प्रस्तावित है। पांच एकड़ में बिहारीजी के भक्तों के लिए बनने वाले कॉरिडोर के साथ इसके आसपास क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से सुविधाजनक और खूबसूरत बनने का खाका भी तैयार कर लिया गया है। कॉरिडोर के साथ यमुना के तट से जुडे़ क्षेत्र की यह खूबसूरती श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। इसमें कॉरिडोर के जुगलघाट मार्ग के सामने यमुना पर सस्पेंशन पुल भी शामिल है। यह सस्पेंशन पुल ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर बनाया जाएगा। इससे यमुना पार पानी गांव और बेलवन की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां वाहन खडे़ करने के बाद श्रद्धालु तारों के पुल पर पैदल या फिर ई-रिक्शा के माध्यम से परिक्रमा मार्ग तक पहुंच सकेंगे। तीर्थ विकास परिषद की योजना कॉरिडोर से जुड़ने वाले यमुना के इस क्षेत्र को भी विकसित करने की है। यहां तुलसी के वन उपवनों के साथ यमुना के तट को कृष्ण कालीन पौधों से हरा भरा करने की भी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.