• Wed. Feb 11th, 2026

गायत्री तपोभूमि मंदिर में श्रद्धालु यज्ञशाला में पाठ करते समय सिरफिरे ने सिर में कोंचा मार्करकर दी हत्या

ByVijay Singhal

Mar 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में गायत्री तपोभूमि मंदिर में श्रद्धालु यज्ञशाला में पाठ कर रहे थे। इसी समय सिरफिरे ने उसके सिर में कोंचा (पलटा) से वारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिरफिरे को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोविंदनगर थाना क्षेत्र के वृंदावन मार्ग की है। यहां राजस्थान के झुंझुनूं जिला के चारबास निवासी अतुल गौड़ (30) 13 मार्च को मंदिर में रुके थे। नवरात्र में मां की आराधना के लिए वह मंदिर की यज्ञशाला में पाठ कर रहे थे। इसी बीच सिरफिरे ने यज्ञशाला से कोंचा उठाकर उनके सिर और गर्दन पर वार कर दिया। अतुल खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। ऐसा होते देख वहां पाठ कर रहे अन्य लोगों में खलबली मच गई। मंदिर के कर्मचारी और श्रद्धालुओं ने भाग रहे आरोपी का पीछाकर दबोच लिया।सूचना पर एसएचओ ललित भाटी और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी नीरज भाटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अतुल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सिरफिरा फिलहाल गोविंदनगर पुलिस की हिरासत में है। वारदात के पीछे क्या कारण रहा,  इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक और आरोपी एक-दूसरे से परिचित भी नहीं हैं। गायत्री मंदिर में पहली बार हुई इस घटना से श्रद्धालु विचलित हैं। मंदिर के कर्मचारी और प्रबंधन श्रद्धालु्ओं को हर तरह की सुरक्षा देने की बात कर रहा है। मंदिर के सेवायत अनिल पाठक ने बताया कि वह कई सालों से यहां सेवा कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी वारदात यहां कभी नहीं हुई। केवल गायत्री का जाप करने के लिए भक्त यहां आते हैं और सहज भाव से चले जाते हैं। आरोपी कब यहां आया यह पता नहीं चल सका।। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिरफिरे को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोविंदनगर थाना क्षेत्र के वृंदावन मार्ग की है। यहां राजस्थान के झुंझुनूं जिला के चारबास निवासी अतुल गौड़ (30) 13 मार्च को मंदिर में रुके थे। नवरात्र में मां की आराधना के लिए वह मंदिर की यज्ञशाला में पाठ कर रहे थे। इसी बीच सिरफिरे ने यज्ञशाला से कोंचा उठाकर उनके सिर और गर्दन पर वार कर दिया। अतुल खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। ऐसा होते देख वहां पाठ कर रहे अन्य लोगों में खलबली मच गई। मंदिर के कर्मचारी और श्रद्धालुओं ने भाग रहे आरोपी का पीछाकर दबोच लिया। सूचना पर एसएचओ ललित भाटी और बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी नीरज भाटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अतुल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। सिरफिरा फिलहाल गोविंदनगर पुलिस की हिरासत में है। वारदात के पीछे क्या कारण रहा,  इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक और आरोपी एक-दूसरे से परिचित भी नहीं हैं। गायत्री मंदिर में पहली बार हुई इस घटना से श्रद्धालु विचलित हैं। मंदिर के कर्मचारी और प्रबंधन श्रद्धालु्ओं को हर तरह की सुरक्षा देने की बात कर रहा है। मंदिर के सेवायत अनिल पाठक ने बताया कि वह कई सालों से यहां सेवा कर रहे हैं। इससे पहले ऐसी वारदात यहां कभी नहीं हुई। केवल गायत्री का जाप करने के लिए भक्त यहां आते हैं और सहज भाव से चले जाते हैं। आरोपी कब यहां आया यह पता नहीं चल सका।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.