• Sat. Feb 14th, 2026

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु: भोग में विशेष ठंडाई और शरबत के साथ खरबूजा अर्पित

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के विशेष दर्शन हुए। आराध्य बांकेबिहारी का दिव्य फूलबंगला सजाया गया। सेवायतों ने दशहरा पर आराध्य को भोग में विशेष ठंडाई और शरबत के साथ खरबूजा भी अर्पित किया। गर्मी के दिनों में ठाकुरजी को राहत देने के लिए चार महीने तक फूलबंगला सजाए जा रहे हैं। हर दिन नित नए अंदाज में बने दिव्य फूलबंगला में बैठ आराध्य बांकेबिहारी अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। गंगा दशहरा पर आराध्य के फूलबंगला को और भी दिव्य बनाने के लिए सबसे अधिक आर्किड के फूलों का इस्तेमाल किया गया। जबकि अब तक आर्किड के फूलों का इस्तेमाल ठाकुरजी के डोला सजाने तक ही किया जाता था। शाम को जैसे ही मंदिर के पट खुले श्रद्धालु दिव्य फूलबंगला में विराजित आराध्य बांकेबिहारी की झलक पाकर आनंदित हो उठा। दिव्य और भव्य फूलबंगला में विराजे ठाकुर बांकेबिहारी की झांकी श्रद्धालुओं को आनंदित कर रही थी। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ का दबाव बनना शुरू हो गया है। भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने में सुरक्षागार्ड और पुलिसकर्मियों को जमकर पसीना बहाना पड़ा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.