मथुरा। वृंदावन में पर्यटक सुविधा केंद्र में खड़ी तेलंगाना की बस में लगी आग की घटना के दूसरे दिन बुधवार सुबह सभी श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन एवं पुलिस ने उन्हें दो मिनी बसों से उनके गृह जनपद रवाना कर दिया है। प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक-एक हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की है। इसके अलावा भोजन की व्यवस्था की है। पर्यटक सुविधा केंद्र में बुधवार सुबह 9 बजे तेलंगाना के जिला निर्मल के भैंसा नगर निवासी 49 श्रद्धालुओं को जिलाधिकारी राहत कोष से एसीएम अजीत सिंह ने एक-एक हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की। पुलिस एवं समाजसेवियों की ओर से सभी को कंबल, महिला, पुरुषों को कुर्ता धोती, जूते और महिलाओं को साड़ी दी गईं। पर्यटक सुविधा केंद्र के व्यवस्थापक कुलदीप दीक्षित ने सुबह भोजन कराने के साथ ही उनके रास्ते के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं के साथ बस चालक निजामाबाद धर्मवीर हिल्स निवासी मोहम्मद फिरोज एवं बस मालिक भगवान भी तेलंगाना गए हैं। इस मौके पर सीओ सदर संजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा। रातभर में पर्यटक सुविधा केंद्र में ठहरने के बाद तेलंगाना के श्रद्धालु सहायता राशि, कंबल, भोजन एवं पानी लेकर चलने लगे तो वह भावुक हो गए और एसीएम अजीत सिंह एवं सीओ सदर संजीव कुमार के समक्ष रोने लगे और बार-बार धन्यवाद करने लगे। अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना दी और विदा किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
