हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में वसंत पंचमी से होली का उत्सव शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को वृंदावन स्थित ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सुबह राजभोग के दर्शन में भक्त जमकर झूमे। मंदिर के मुखिया ने भक्तों पर ठाकुरजी की प्रसादी के रूप में गुलाल फेंका। इस गुलाल से रंगे जाने पर भक्तों ने खुद को सौभाग्यशाली माना। इस मौके पर ‘होली आई रे, श्याम मेरी सुध लीजो, होली खेलन आए श्याम, आज बृज में होली रे रसिया, बृज की तोहे लाज मुकुट वाले’ अनेक अनेक होली रसिया गीतों का गायन हुआ। यह रसिया गायन राजभोग के दर्शन में बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा गाए गए। अब से यह होली रसिया गायन प्रातः 10 से 11 राजभोग के दर्शन में प्रतिदिन गाए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
