हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव के पहले दिन मंगला आरती के दौरान वीडियो बनाने को लेकर दो श्रद्धालु भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव के बीच हुए झगड़े से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव के पहले ही दिन सोमवार सुबह करीब छह बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पट खुलते ही मंगला आरती के दौरान मंदिर का चौक श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। इसी बीच एक श्रद्धालु ठाकुरजी की मंगला आरती की वीडियो बनाने लगा। तभी पीछे खड़े श्रद्धालु ने दर्शन करने में आ रही परेशानी को लेकर आगे खड़े व्यक्ति से हाथ नीचे करने को कहा। लेकिन वीडियो बना रहे व्यक्ति ने हाथ नीचे न कर तेज आवाज में श्रद्धालु से बोलने लगा। इसी बात को लेकर भीड़ के बीच दोनों श्रद्धालुओं में मारपीट हो गई। जमकर लात घूसे चले, जिससे अफरा तफरी मच गई। मंदिर परिसर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों श्रद्धालु मौके से अपने-अपने गंतव्य के लिए चले गए। इसी बीच झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मंदिर में मंगला आरती के दौरान एक श्रद्धालु द्वारा वीडियो बनाने से अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन न होने पर उनके बीच झगड़ा हो गया। कुछ ही समय में दोनों के बीच समझौता होने पर वह चले गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
