हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गिरिराज महाराज की सप्तकोशी परिक्रमा के लिए आए राजस्थान निवासी एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घायल अवस्था में वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजस्थान के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले 56 वर्षीय रामकिशन के रूप में हुई है। वह पिछले दिनों गिरिराज जी की परिक्रमा करने के लिए मथुरा आए थे। परिजनों के अनुसार, रामकिशन ने यात्रा से पहले घर पर बताया था कि वह गिरिराज जी की सप्तकोशी परिक्रमा करेंगे। इसके बाद उनका संपर्क परिवार से टूट गया। परिजनों ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी जब रामकिशन से संपर्क नहीं हो पाया, तो अचानक पुलिस का फोन आया कि वे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। बाद में सूचना मिली कि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। मृतक के भाई व अन्य परिजन मथुरा के पोस्टमॉर्टम गृह पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, वृद्ध किस परिस्थिति में घायल हुए, यह अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका है कि या तो वह किसी हादसे का शिकार हुए या फिर उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गोवर्धन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु परिक्रमा करने आते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
