हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा व्रन्दावन में कई दिनों बाद खिली धूप के चलते गुरुवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। मंदिर के अंदर और आस-पास श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। इस भीड़ में दिल्ली निवासी एक बुजुर्ग महिला की सांस फूल गई और वह बेहोश हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु को राहत मिली। नये साल पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था, लेकिन उसके बाद भीड़ कम हो गई। श्रद्धालुओं की आस्था पर सर्दी का प्रभाव नजर आया, लेकिन बुधवार से निकली धूप के चलते सर्दी कम हुई तो श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। गुरुवार को मंदिर पर खासी भीड़ रही। इसमें दिल्ली निवासी 65 वर्षीय फूल कुमारी देवी पत्नी हरिश्चंद्र की तबीयत ख़राब हो गई। मंदिर में प्रवेश करते समय गेट संख्या दो के पास उनकी सांस फूल गई। जिसके चलते वह बेहोश हो गईं। मंदिर कर्मियों ने उन्हें पास ही बिठाया और डॉक्टरों को सूचित किया। मंदिर पर मौजूद डॉक्टर वहां पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार दिया जिसके बाद महिला को होश आया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
