हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्रीप्रियाकांत मंदिर में कथा वाचक देवकीनंदन महाराज एवं रेसलर खली ने सनातन क्रिकेट लीग का पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि सनातनी प्रतिभाओं को खोजकर खेल के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। रेसलर खली ने कहा कि सनानती युवाओं को लेकर यह एक अच्छी पहल साबित होगी। इससे पूर्व दिल्ली में सनातन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चिन्मयानंद बापू, पूर्व क्रिकेटर मदनलाल शर्मा, क्लब फाउंडर विजय शर्मा की मौजदूगी में देवकीनंदन महाराज ने 13 से 15 मार्च के बीच इंदौर में सनातन क्रिकेट लीग की घोषणा की थी। सनातन क्रिकेट क्लब के फाउंडर विजय शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट को पूर्व भारतीय कप्तान मदनलाल शर्मा नियमानुसार कराएंगे। शिवकथा प्रवक्ता प्रदीप मिश्रा, चिन्मयानंद बापू, इंद्रेश उपाध्याय धर्माचार्य, संत टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस टूर्नामेंट के सभी मैच डे-नाइट प्रारूप में होंगे । फाइनल मुकाबले से पहले एक स्पेशल फ्रेंडली मैच होगा। खिलाड़ियों के ट्रायल्स 2 फरवरी से शुरू होंगे। ये ट्रायल्स 8 शहर नवी मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, लखनऊ, इंदौर, नोएडा, देहरादून, जयपुर में आयोजित किए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
