• Sun. Feb 15th, 2026

कोसिकलां में दरोगा को फंसाने के लिए खाते में डाले ऑनलाइन 2 हजार

ByVijay Singhal

Jun 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव धानौता में झगड़े के मामले की जांच करने गए दरोगा को फंसाने का प्रयास किया। एक युवक ने भाई के साथ मिलकर दरोगा के मोबाइल पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करके 2 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। दरोगा के खाते में ट्रांजेक्शन होते ही खलबली मच गई। मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव धानौता में 14 जून को रामरतन ने तहरीर दी कि बीरबल उसके भाई जयदेव आदि ने खेत पर लगे नलकूप, पाइपलाइन को तोड़ दिया। झगड़े की जांच को शाहपुर पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा सोनू भाटी गांव गए थे। जांच के दौरान दोनों भाई मामले को रफा-दफा कराने के लिए दबाव बनाने लगे। दरोगा के मना करने पर फंसाने की धमकी दी। जब मामले की जांच की गई तो दोनों भाइयों ने षड्यंत्र रचकर अपनी बहन कुसुमलता के खाते से 2 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करा दिए। दरोगा मोबाइल पर मैसेज देखकर चकरा गया। इसकी जानकारी सीओ को देकर तथा साइबर सेल को अवगत कराया। बैंक जाकर खाते में आई राशि को होल्ड करा दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.