हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग के तमाम कार्य निजी हाथों में हैं, मीटर रीडिंग लेने का काम भी प्राइवेट कांट्रेक्टर के जिम्मे ही है जिससे कई तरह की परेशानियां भी सामने आ रही हैं, प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों और विद्युत विभाग के बीच समन्वय की कमी रहती है जिसका खामियाजा ईमानदार उपभोक्ताओं को भुगतना पड रहा है, वहीं तमाम ऐसे उपभोक्ता भी जो मीटर रीडरों के साथ मिलकर विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं व मीटर रीडरों पर नकेल कसने के लिए “हर घर दस्तक अभियान’ चलाया जा रहा है जो तीस सितम्बर तक चलेगा, इस दौरान विभाग का कर्मचारी मीटर रीडर के साथ हर एक बिजली कनेक्शन तक पहुंचेगा व वास्तविक स्थिति की जानकारी लेगा, विभाग में इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही थीं कि मीटर रीडर मिलीभगत कर विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे है। विभाग द्वारा बिलिंग और रीडिंग लेने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को दी गई है, वहीं मीटर रीडरों के साथ मिलकर रीडिंग और लोड का खेल करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग अब शिकंजा कर रहा है, इसका खामियाजा आम इमानदार उपभोक्ता को भी भुगतना पड रहा है, एसई देहात प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान मीटर रीडर के साथ विद्युत विभाग चेकिंग करायेगा, पता लगाया जायेगा कि मीटर में रीडिंग बैलेंस तो नहीं हैं और डिमांड सही फीड है अथवा नहीं, मीटर रीडर को भी लगना चाहिए कि उसके ऊपर भी कोई है।
