• Tue. Feb 4th, 2025

गोवर्धन के गांव नीमगांव मेंचार बच्चों में डेंगू की हुई पुष्टि

ByVijay Singhal

Oct 16, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के नीमगांव में डेंगू की बीमारी ने पांव पसार लिए हैं। स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैम्प लगाकर मरीजों को उपचार दिया। तीन दिन में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को चार बच्चों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला संयुक्त अस्पताल वृंदावन में उपचार चल रहा है। गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव में बरसात के पानी से गंदगी फैली हुई है। आबादी क्षेत्र में कई जगह गंदा पानी भरा हुआ है। गांव में फैली गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से सैकड़ों लोग बीमार पड़े हुए है। बुधवार को इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैम्प कर मरीजों को उपचार दे रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में 12 मरीजों के खून के सेम्पिल जांच को भेजे थे। शनिवार को नर्मदा (15) पुत्री राधारमण, योगेश (9) पुत्र दिनेश, प्राची (12) पुत्र धर्मसिंह, रुचि (11) पुत्री सौदान सिंह की जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षणों की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है। डॉक्टर बीएस सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों को अबतक उपचार दिया गया है। चार मरीज डेंगू से पीड़ित हैं, अन्य खांसी जुखाम, दर्द आदि से पीड़ित हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.